बेगूसराय। जिले के मटिहानी थाना के रचियाही पुराना टोला में समाजवादी नेता डॉ.कपिल देव राय जी का श्रद्धांजलि सभा जिलाध्यक्ष धरतीपुत्र मोहित यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के पार्टी के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं सभी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। उपस्थित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता ने डॉ.कपिल देव राय जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजवंशी महतो ने कहा स्व.कपिल देव राय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के अनुयाई थे। कर्पूरी जी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में स्व.कपिल देव राय का अग्रणीय भूमिका रहा। वहीं श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहा स्व. कपिल देव राय उच्च विचार के राजनेता थे। श्रद्धांजलि सभा को पूर्व विधान पार्षद रुदल राय, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष इंदिरा कुमारी, पूर्व विधान पार्षद राम बदन राय, श्याम प्रसाद दास, पंकज सिंह जदयू महानगर अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य विनय कुमार सिंह, जदयू नेता देव कुमार महतो, अरुण यादव, हरे राम महतो, कांग्रेस नेता राम नारायण सिंह, सीपीआई नेता राम प्रकाश महतो, राम बिनोद यादव, बीणा गुप्ता, चंद्रचूड़ राय, रविंद्र राय, सहजानंद यादव, हरिनंदन कुमार, संतोष यादव, चंद्रभूषण यादव, महावीर यादव, सनाउल्लाह खान, बबलू यादव, टोनी चंद्रवंशी, अनिल रजक, रामबली यादव, सुनील यादव, विष्णु देव सहनी, रामाश्रय सहनी, प्रभात कुशवाहा, राजेश राय, नवल सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता ने मौजूद रहे। सभा के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधि सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
बेगूसराय से संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट।