छापेमारी में  कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

गोपालनगर में धान के खेत की आड़ में बेच रहा था नशीला सिरप, पुलिस ने सात बोतल की बरामद

दिलीप बिश्वास पलासी अररिया थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार की रात गोपालनगर में छापेमारी कर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गोपालनगर वार्ड संख्या 13 निवासी मो. मोसीम के करीब 34 वर्षीय पुत्र खुशबू उर्फ रिजवान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 100 एमएल की सात बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद की है।मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम पुलिस अवर निरीक्षक श्यामा सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्ती कर रही थीं। इसी दौरान रात करीब 9:10 बजे हसनपुर चौक पर गुप्त सूचना मिली कि गोपालनगर में एक व्यक्ति धान के खेत की आड़ में कोडिनयुक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को इसकी जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर पुलिस टीम गोपालनगर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से धान के खेत की आड़ में खदेड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान खुशबू उर्फ रिजवान के रूप में हुई।तलाशी के दौरान उसके हाथ में रखे काले प्लास्टिक के थैले से 100 एमएल की सात बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद हुई। सभी बोतलों पर एक ही बैच नंबर अंकित था। बरामद सिरप की कुल मात्रा 700 एमएल बताई गई है। पुलिस ने विधिवत वीडियोग्राफी कर जब्ती सूची तैयार की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस तरह के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *