पक्षकारों की आपसी सहमति से दो मामलों का हुआ निपटारा, शेष मामलों की अगली सुनवाई होगी
दिलीप बिश्वास पलासी (अररिया)। पलासी प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े छह मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से दो मामलों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को आगे की सुनवाई के लिए सुरक्षित रखा गया।
जनता दरबार में अंचलाधिकारी अंशु कुमार सिंह और पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से मामलों की सुनवाई की। इस दौरान दोनों पक्षों की मौजूदगी में संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर विवादों के समाधान का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने आपसी सहमति से भूमि विवादों का निपटारा करने पर जोर दिया।
इस मौके पर अंचल के बड़ा बाबू शमशाद आलम, मुशर्रफ हुसैन सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।