समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत हसनपुर थाना क्षेत्र के परोरिया पंचायत के केसरौरा टोला में बीते दिनों 50 वर्षीय ग्रामीण चिकित्सक गुलज़ार अहमद उर्फ शाहीन की 18 सितंबर को रात्री लगभग 02 बजे घर में घुसकर सोए हुए अवस्था में अचानक दर्जनों की संख्या में नकाबपोश अपराधियों के द्वारा चेहरे पर कुल तीन गोली मारकर बेरहमी निर्ममता से हत्या को लेकर जन सुराज जिला संगठन रोसड़ा ने अपने टीमों के साथ परिजनों से मिलकर घटना की जायजा लेते हुए परिजनों को सांत्वना देते हुए परिवार को न्याय दिलाने एवं घटना की उच्चस्तरीय जाँच भरोसा दिलाया। मृतक के पिता सुल्तान अहमद ने बताया कि मेरे इकलौते पुत्र शाहीन को चार पुत्र एवं दो पुत्री है जिसमें दो पुत्र की शादी कर चुके थें, वो बेहद ही मिलनसार व्यक्ति थे और हर किसी के लिए आसानी से उपलब्ध रहकर सबों को बिना किसी भेदभाव के उपचार किया करते थे इसलिए वो बिल्कुल निर्भीक होकर प्रतिदिन दिन की भांति बरामदे पर ही सोए थे। अचानक से घात लगाए अपराधी ने निर्ममता से हत्या कर दी। घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खौफ डर का माहौल बना हुआ है वहीं घटना स्थल पर एसएफएल और स्क्वायड डॉग की टीम ने जांच कर मृतक की पोस्टमार्टम के बाद मिट्टी देने का काम किया गया। प्रशासन के द्वारा अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की खोज बिन शुरू की गई है। घटना की जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदेश कमिटी को भी दूरभाष से दिया गया। मौके पर जिला जनसुराज रोसड़ा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, जिला के मुख्य प्रवक्ता श्याम सुन्दर पासवान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो. कुरैश, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा, इंद्रकांत यादव ईत्यादि मौजूद थे।
समस्तीपुर से संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट।