समस्तीपुर। जन कल्याण के तत्वाधान में जिले के महुली रोसड़ा अंतर्गत महुली में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में युवाशाला फाउंडेशन की विभूतिपुर पैंथर बालिका टीम ने कप्तान चंद्रिका के नेतृत्व में समस्तीपुर की टीम को 56–1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं विभूतिपुर पलटन बालक टीम ने कप्तान विपिन के नेतृत्व में समस्तीपुर की टीम को 26–12 से हराकर शानदार जीत अपने नाम की। दोनों टीमों की इस सफलता में युवाशाला फाउंडेशन के कोच आशुतोष सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों की तैयारी, प्रशिक्षण,रणनीति एवं देख-रेख में उनके निरंतर मार्गदर्शन और मेहनत का विशेष योगदान रहा। मौके पर दिव्या,आरती,रानी,सोनाक्षी, राहुल एवं मोनू सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे और सभी ने शानदार खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय दिया।
समस्तीपुर से संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट।