हसनपुर/समस्तीपुर। विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने ईद-उल-फितर के मौके पर क्षेत्र वासियों को दिली मुबारकबाद देते हुए क्षेत्र में अमन शांति के लिए दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह हम सब के तमाम नेक अमल को कुबूल फरमाएं। उन्होंने कहा ईद सिर्फ़ एक दिन नहीं,
बल्कि एक एहसास है ऐसा एहसास जो बताता है कि मुश्किलों के बाद आसानी आती है, सब्र के बाद इनाम मिलता है और ग़मों के बाद खुशियाँ भी दस्तक देती हैं। ये ईद-उल-फितर दिन उन तमाम दिलों के नाम है जो जख़्मी हैं, जो अकेले हैं,जो किसी अपने को खो चुके हैं,जो तन्हाई का बोझ उठाए हुए हैं लेकिन याद रखना, ईद पर मुस्कुराना वाजिब है, चाहे दिल रो ही क्यों न रहा हो, किसी ने इस साल अपने किसी अज़ीज़ को खो दिया, कोई मजबूरी में अपनों से दूर बैठा है, कोई दुनिया की भीड़ में तन्हा है लेकिन ईद का मतलब ही यही है कि तमाम दर्द और मायूसी को एक दिन के लिए ही सही, मगर किनारे रख दो क्योंकि जब हम मुस्कुराते हैं, तो ज़िंदगी हमें एक मौका और देने को तैयार हो जाती है। ग़म कितने ही गहरे क्यों न हों, हमें उन्हें हराने के लिए मुस्कुराना ही होगा क्योंकि ईद यही सिखाती है कि कोई भी हालात हमें हमारी खुशी छीनने का हक़ नहीं रखते। श्री मंडल ने कहा ईद सिर्फ़ सेल्फ़ी के लिए नहीं, बल्कि असली खुशी के लिए मनाते हैं,गले लगाकर दुआएँ करते हैं क्योंकि ईद आपसी भाईचारे की पर्व है।
