पलासी थाना क्षेत्र के अंतर्गत में आपसी विवाद में हिंसक झड़प मारपीट, चार लोग घायल

पलासी/अररिया। पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा बिजवार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज किया। घायलों में मननुन व लाल बानो व साजिद समेत एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ अस्पताल परिसर में जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद आपसी कहासुनी के बाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें चारों लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई गई है। इलाज कर रहे डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना रहा। हालांकि डॉक्टरों की निगरानी में सभी की हालत स्थिर है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि छोटी बात को लेकर विवाद बढ़ गया था। समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचा दिए जाने से राहत मिली। फिलहाल सभी घायलों का इलाज कर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट सकती है।

दिलीप बिश्वास की रिपोर्ट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *