बांकीपुर में कमल खिलने का दावा, प्रचार से लौटीं विधायक देवंती यादव ने भारी जीत का किया ऐलान
“जीतेगा बांकीपुर, जीतेगा एनडीए” के नारे के साथ मतदाताओं से मतदान की अपील, कहा— विकास और सुशासन के लिए कमल पर दें वोट
पटना/बांकीपुर। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार से लौटने के बाद नरपतगंज की लोकप्रिय भाजपा विधायक देवंती यादव ने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की प्रचंड जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता का उत्साह और समर्थन यह संकेत दे रहा है कि बांकीपुर की जनता एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में मतदान करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि “जीतेगा बांकीपुर, जीतेगा एनडीए” केवल एक नारा नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता का विश्वास है। विधायक ने मतदाताओं से 30 जुलाई को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र (182) से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में ईवीएम के क्रम संख्या–2 पर कमल के निशान का बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।
देवंती यादव ने कहा कि “विश्वास की डोर, एनडीए की ओर” के संकल्प के साथ विकसित, समृद्ध और सशक्त बांकीपुर का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि जनता का प्रत्येक वोट क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य, तेज़ विकास और जनसेवा की निरंतर यात्रा को नई गति देगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए एनडीए प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर नया जनादेश देगी।