दिलीप बिश्वास, पलासी / अररिया :- प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को बीडीओ आदित्य प्रकाश के स्थान्तरण के बाद विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानांतरित बीडीओ आदित्य प्रकाश को भावभीनी विदाई दी गयी। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव ने की। समारोह में मुख्य रूप से वक्ताओं में प्रखंड प्रमुख सदानंद यादव, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एमओ कुमुद सिंह,मुखिया कृपानंद सिंह सरदार, समद अली, मुखिया प्रतिनिधि मगफुर आलम, जितेंद्र मल्लिक
पंकज कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, इनतखाब, निधि कुमारी, राहिल आलम आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में बीडीओ सहित 36 कर्मियों को स्थान्तरण के बाद विदाई दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्थानांतरित बीडीओ के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात सबों ने स्थानांतरित बीडीओ को अंगवस्त्रादि भेंट कर भावभीनी विदाई दी। 
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने नम आंखों से अपने कार्यकाल के अनुभव व्यक्त किये। इस क्रम में उन्होंने निर्वाचन में पदस्थापित शिक्षकों को भी प्रसंशा की। वहीं प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव ने बीडीओ के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रसंशा की। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश दास, मोहम्मद वसीम, राहिल परवाज आदि मौजूद थे