मुन्ना ठाकुर
फारबिसगंज (अररिया). प्रो.कॉलोनी स्थित दरोगी सिंह बजरंगबली मंदिर में ‘जय माँ शारदे फारबिसगंज आध्यात्मिक मंच’ के तत्वावधान में पुजारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह के सानिध्य में महर्षि वेदव्यास जयंती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं नमन के साथ किया गया। इसके उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गुरुवर की अराधना “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म
तस्मै श्रीगुरवे नमः॥ मंत्र का उच्चारण कर गुरु महिमा का स्मरण किया।
इस अवसर पर सुनील दास, विनोद कुमार तिवारी, सुजीत कुमार एवं मनीष राज तिवारी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर पुजारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।