अररिया: लक्ष्मीपुर पंचायत के भोरहा गांव में गुरुवार देर रात करीब 2:40 बजे तारणी प्रसाद सिंह के निधन से शोक की लहर दौड़ गई।
गांव में अपनी पहचान रखने वाले तारणी प्रसाद सिंह करीब 78 वर्ष के थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीमारी के कष्ट से जूझ रहे थे। किसानी को अपना जीवन मानने वाले तारणी प्रसाद सिंह पूरे रिश्तेदारी में सुख-दुख में शामिल होकर आपसी संबंधों को बनाए रखने के लिए जाने जाते थे।
वे अपने पीछे तीन पुत्र संजीव सिंह, सुजीत सिंह, अजीत सिंह, दो पुत्रियां शर्मिला देवी पति आमोद नारायण सिंह और नीतू देवी पति निरंजन सिंह, नाती राजा , प्रियासु, आयुष एवं पोता- पोती सहित भरा-पूरा और सुखी-सम्पन्न परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन पर गजेंद्र प्रसाद सिंह (साला), गोपाल सिंह, राजीव सिंह अररिया, धर्मेंद्र कुमार सिंह (दामाद), मिंटू सिंह(दामाद), नवीन सिंह, रंजीत कुमार सिंह, सूरज सिंह, संदीप सिंह उर्फ पंचा, दिलीप सिंह मटियारी सहित ग्रामीण, रिश्तेदार और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सैकड़ों लोगों ने शोक संवेदना जताई।