पाठशाला स्कूल, मटियारी में 4 अक्टूबर 2026 को स्व. नीरा देवी गोयल की स्मृति में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। नोबेल मेडिकल कॉलेज टीचिंग हॉस्पिटल, विराटनगर और नोबेल कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की निःशुल्क जांच और परामर्श करेंगे।
फारबिसगंज: फारबिसगंज के मटियारी स्थित पाठशाला स्कूल में 4 अक्टूबर 2026, रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्व. नीरा देवी गोयल की स्मृति में नोबेल मेडिकल कॉलेज टीचिंग हॉस्पिटल, विराटनगर और नोबेल कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देगी। आयोजन में कैंसर, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, दंत रोग, शल्य चिकित्सा, सामान्य चिकित्सा और बाल चिकित्सा से संबंधित विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
आयोजकों के अनुसार शिविर में मरीजों के लिए कई आवश्यक जांच की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें ECG, ECHO, USG और PATHOLOGY जांच शामिल हैं। अलग-अलग रोगों से संबंधित मरीज शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श ले सकेंगे।
स्व. नीरा देवी गोयल के पुत्र एवं फारबिसगंज FIRST से जुड़े युवा व्यवसायी और समाजसेवी आदर्श गोयल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय जांच और परामर्श की सुविधा पहुंचाना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में निःशुल्क पंजीकरण के लिए 9122942856 और 9471993075 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। मरीजों को निर्धारित तिथि पर पाठशाला स्कूल, मटियारी, फारबिसगंज पहुंचने की जानकारी दी गई है।