पलासी/ अररिया ।
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख चिंता देवी द्वारा की गई बैठक में पीएम आवास, मनरेगा, अंचल,जनवितरण प्रणाली, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य,कृषि, बिजली,बीपीडीपी 26-27 योजना के चयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम ने सभी कर्मियों को कार्य में सुधार लाने का शख्त हिदायत दी। बैठक में सब से पहले पीएम आवास पर चर्चा की गई। इस क्रम में मुखिया रागिब ने पंचायतों में दूसरी किश्त की राशि में अनियमितता का मुद्दा उठाया। बैठक में मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में पलासी में मनरेगा योजना के तहत पीओ अख्तर आलम ने प्रखंड में आवंटित राशि की विस्तृत जानकारी तथा कार्य योजना की जानकारी दी।
अंचल की समीक्षा के क्रम में उप प्रमुख ताहिर ने परिमार्जन का मुद्दा उठाया। मुखिया रागिब ने बासगीत पर्चा बनाने में भी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। बैठक में बाल विकास परियोजना की समीक्षा के क्रम में टीएचआर राशि वितरण में अनियमितता बरतने की जानकारी पर विधायक मुर्शीद आलम ने टीएचआर की राशि वितरण में एकरूपता लाने का निर्देश सीडीपीओ को दिए। साथ ही साथ केंद्र का संचालन, केंद्र में मेनू चार्ट पारदर्शी तरीके से टांगने का मुद्दा उठाया। बैठक में जनवितरण प्रणाली पर नए राशन कार्ड बनने का मुद्दा उठाया गया। स्वास्थ्य संबंधी बातों पर चर्चा की गई। बैठक में मुखिया प्रभुचन्द विश्वास ने सर्प दंश से हुई बच्चे की मौत का मुद्दा उठाया। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी जहांगीर आलम ने अस्पताल में सर्प दंश सहित विभिन्न प्रकार के दवाई का पर्याप्त स्टॉक उपलब्धता के बारे में बताया। बैठक में विधायक मुर्शीद आलम ने कृषि समन्वयक से दो दिनों के भीतर फसल क्षति किसानों को देने का निर्देश दिए बैठक में माननीय विधायक मुर्शीद आलम, पूर्व प्रमुख सदानंद यादव,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अंचल पदाधिकारी अंशू कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी अखिलेश कुमार, बालविकास परियोजना पदाधिकारी सदानंद सिंह,पीओ अख्तर आलम,राजस्व अधिकारी विदिशा सिंह, कनीय अभियंता बिजली राजेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ जहांगीर आलम, आपूर्ति पदाधिकारी कुमोद सिंह मुखिया रामप्रसाद चौधरी,रामकृपाल बिश्वास, रुबी सोएब, प्रभुनाथ बिश्वास, समिति सदस्य नवीन यादव,बसंत झा, त्रिवेणी यादव आदि बड़ी संख्या में अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।