भीष्म गर्मी की वजह से यात्रियों की भीड़ को लेकर रेल प्रशासन ने कटिहार और अमृतसर के बीच समर स्पेशल ट्रेन संख्या 05736/35 में 5 फेरों के लिए विस्तारित किया है।
मुन्ना ठाकुर
फारबिसगंज (अररिया). इस प्रचण्ड गर्मी में यात्रियों की भारी भीड़ के दबाव को देखते हुये उन्हें सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने हेतु रेल प्रशासन ने कटिहार और अमृतसर के बीच परिचालित हो रही समर स्पेशल ट्रेन संख्या 05736/35 में 5 फेरों के लिए विस्तारित किया है। ट्रेन संख्या 05736 प्रत्येक बुधवार को 5अगस्त से 2 सितंबर तक पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज, राघोपूर, झझारपुर, सीतामढ़ी,रकसौल, गोरखपुर होते हुए अमृतसर जायेगी। वहीँ वापसी में अमृतसर से प्रत्येक शुक्रवार 7 अगस्त से 4 सितंबर तक इसी रास्ते होते हुए कटिहार पहुंचेगी। ट्रेन की समय सारिणी और कोच का संयोजन पूर्व की भांति यथावत रहेगा। इस ट्रेन के फेरों में वृद्धि किये जाने पर बिहार डेली पैसेंजर एसोसिएशन के सदस्य बछराज राखेचा, इंडो नेपाल ऑर्गनाइजेशन ऑफ रेल यूजर के सदस्य विनोद सरावगी, बिहार स्टेट, रेल यूजर्स के सदस्य चंदन भगत, सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगी लाल गोलछा, रेल संघर्ष समिति के सचिव अजातशत्रु अग्रवाल, फारबिसगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव राकेश रौशन ने रेल प्रशासन के प्रति आभार जलाते हुए जोगबनी से देवघर के लिए श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।