दिलीप बिश्वास पलासी (अररिया): पलासी प्रखंड अंतर्गत चौरी पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को “सबका सम्मान–जीवन आसान” अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमार अनिकेत, ने की। मौके पर अंचलाधिकारी अंशु कुमार सिंह, आर ओ विदिशा सिंह, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, बीपीआरओ अखिलेश कुमार, बी पी ओ शब्बीर आलम एमओ कुमुद सिंह, बीएओ अनुराग विश्वास तथा पंचायत के मुखिया कृपानंद सिंह सरदार सहित सरपंच मनोज साह, समाज सेवी मनोज मंडल जविभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सहयोग शिविर में स्वास्थ्य, बिजली, कृषि, मनरेगा, मत्स्य, आयुष्मान भारत, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, थाना तथा आंगनबाड़ी सहित विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे, जहां लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।
पूर्व से व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के कारण शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकारियों ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
इस उपलक्ष्य पर अंचल अधिकारी अंशू कुमार सिंह ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों की जांच कर समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी