दिलीप बिश्वास पलासी अररिया मजलिसपुर पंचायत के बेलवारी गांव मुक्तिधाम में बुधवार को वी जी राम जी योजना द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ अररिया के लोकप्रिय सांसद प्रदीप कुमार सिंह, युवा नेता रंजीत यादव एवं पीओ अख्तर आलम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुक्तिधाम के चारों तरफ और खाली पड़े स्थानों पर विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण का शुभारंभ सांसद प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता रंजीत यादव एवं पीओ अख्तर आलम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण, युवाओं एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि मुक्तिधाम जैसे स्थलों को सुंदर हरा-भरा और प्रदुषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ यह कदम उठाया गया है ताकि वहां आने वाले लोगों को एक शांत एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके। वहीं भाजपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रंजीत यादव ने कहा कि मुक्तिधाम परिसर की मिट्टी और वातावरण को ध्यान में रखते हुए फलदार पौधे मुख्य रूप से आम, कटहल, जामुन, कदंब के साथ हीं छायादार पीपल,नीम, महुआ आदि के पौधे लगाए गए हैं जो लंबे समय तक पर्यावरण को लाभ पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सदानंद यादव, मुखिया प्रभुचंद विश्वास, कृपानंद सिंह सरदार, मुखिया वीरेंद्र पासवान,प्रतिनिधि संतोष मंडल, उप प्रमुख मो ताहिर, विधायक प्रतिनिधि अजहर मुर्शीद, पंचायत समिति सदस्य रंजीत सिंह, योगेन्द्र यादव, मनोज मंडल एवं गोपाल अग्रवाल, सुरेश यादव आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।