दिलीप बिश्वास पलासी अररिया, प्रखंड मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक प्लस टू हाई स्कूल पलासी में शनिवार को सेविकाओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीडीपीओ की सदानंद दास ने की।
बैठक में सीडीपीओ ने मासिक समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी के कार्यो एवं उनके निष्पादन के बारे में सेविकाओं को अवगत कराया। इस क्रम में उन्होंने सेविकाओं से पोषणट्रैकर पर सभी कार्यो को सभी बिंदुओं पर 100% लोड करने का निर्देश दिए। सीडीपीओ श्री दास ने बताया कि पोषण माह महाअभियान के तहत प्रतिदिन पांच गतिविधि को पोषणट्रैकर पर अपलोड करने का निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेविकाओं को केंद्र का नियमित संचालन करने तथा केंद्र का संचालन ससमय पर करने, केंद्र पर साफ सफाई रखने ,आधार हंड्रेड परसेंट वेरीफाई करने, टी एच आर एफ आर एस के माध्यम 100% पूरा करने, बच्चों ,सेविकाओं एवं सहियिकाओं को केंद्र पर ड्रेस रहने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने सभी सेविकाओं की समस्याओं से भी अवगत होकर कहा कि सभी समस्याओं का निदान शीघ्र होगा। बैठक में मुख्य रूप से रोजी बेगम, सबीना खातून, तरन्नुम आरा, जबेरा, बेबी शैलजा, सलेहा, गुलशन आरा, रफत बनो अंजू देवी, शबनम आरा, गुलराना तबस्सुम, बीबी आरा, रानी देवी, आदि सेकड़ों सेविकाओं ने भाग लिया।