फारबिसगंज: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक बार फिर पूरे देश में सबसे पहले 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर रिकॉर्ड कायम किया। दोपहर 1:30 बजे जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, छात्रों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। इस बीच फारबिसगंज के विजडम संस्थान के छात्रों ने साइंस और आर्ट्स दोनों संकाय में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संस्थान के निदेशक राशिद जुनैद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष आर्ट्स संकाय में कई छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। आफिया नाज ने 79.4 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मो० शाद 79 प्रतिशत, अल्ताफ रजा 78.8 प्रतिशत, चांदनी नसीम 78.6 प्रतिशत और नंदनी कुमारी 78.4 प्रतिशत अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा नवनीता राय, कोमल कुमारी साह, अमर कुमार, सानिया असलम सहित दर्जनों छात्रों ने 60 से 77 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर सफलता दर्ज की।
आर्ट्स में छात्रों का दबदबा, एक साथ कई प्रथम श्रेणी
आर्ट्स संकाय में छात्रों की बड़ी संख्या ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर संस्थान की गुणवत्ता को साबित किया है। कशिश कुमारी, रमन कुमार, सिद्धार्थ कुमार, सना हैदर, मेहर तंजिला खातून और फैजल अंसारी सहित कई छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 60 प्रतिशत से ऊपर अंक लाकर भी बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की, जो संस्थान की निरंतर शैक्षणिक मजबूती को दर्शाता है।
विज्ञान संकाय में भी शानदार प्रदर्शन, बेटियों ने भी मारी बाजी
विज्ञान संकाय में भी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जानवी गुप्ता ने 73.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मो० अरबाज 70 प्रतिशत, मनीर रजा 69 प्रतिशत और रौशन कुमार 67.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम श्रेणी में सफल रहे। इसके अलावा रेहाना अंजुम, राहुल कुमार मिश्रा, आफरीन प्रवीण, दिलशाद और दानिया इराकी सहित कई छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
वहीं कुछ छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में भी सफलता हासिल की, जिसमें सादिया कौसर, खुशी प्रवीण, मो० फैजान और रुखसार प्रवीण प्रमुख रहे। इन सभी छात्रों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद सफलता हासिल कर यह साबित किया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।
संस्थान के निदेशक राशिद जुनैद ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
छात्रों की इस उपलब्धि पर मैनेजमेंट हेड एसपी सिंह, शिक्षक अफसाना राही, शमी अहमद, अभिलाषा कुमारी, करण साह, सुरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, अली मुर्तजा, शिवम चंद्रा, अलिमुल हक, विनय देव, अरुण कुमार, ललन मंडल और सुधीर पंजीयार सहित अन्य शिक्षकों ने खुशी जताते हुए सभी को बधाई दी।
