दिलीप बिश्वास पलासी (अररिया)। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, पलासी में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष बिल सुधार कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उपभोक्ताओं के बिजली बिल से संबंधित शिकायतों की जांच कर आवश्यक सुधार की प्रक्रिया की जा रही है। कैंप में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार, कार्यपालक सहायक प्रकाश कुमार रजक एवं तकनीशियन कुंदन कुमार मौजूद रहे। उपभोक्ता अधिक बिल आने, बिल में गड़बड़ी अथवा अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर कैंप में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को सुविधा ऐप के माध्यम से समय पर बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग के अनुसार समय पर ऑनलाइन भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को 2.5 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। वहीं, विभाग ने उपभोक्ताओं से नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करने तथा बिजली चोरी से बचने की अपील की है। पोस्टर के माध्यम से बिजली चोरी को दंडनीय अपराध बताते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति में उपभोक्ता 1912 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा पलासी विद्युत विभाग के संपर्क नंबर 7070995682 एवं 6287796590 पर भी संपर्क किया जा सकता है।