दिलीप बिश्वास पलासी (अररिया)। पलासी थाना क्षेत्र की जाहिदा प्रवीण पति अमजद सा -सनका मियांपूर ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट, दुर्व्यवहार और आभूषण छीनने सहित गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है ।
पीड़िता की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ समय तक ससुराल के लोग उसके साथ ठीक व्यवहार करते थे, लेकिन बाद में कथित रूप से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला का आरोप है कि पंचायत से संबंधित विवाद को लेकर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की तथा अभद्र व्यवहार किया एवं महिला के गले में पहना चांदी का सामान और कान में सोने के आभूषण भी ले लिए गए। महिला ने कई लोगों पर मिलकर उसके साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।