सहरसा में गृहभेदन कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सहरसा: सदर थाना क्षेत्र में 5 अगस्त 2026 को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों राजेंद्र यादव और अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 18 ग्राम सोना और 1 लाख 44 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। चोरी की घटना के बाद सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।