पलासी में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का आरोप
दिलीप बिश्वास पलासी (अररिया)। पलासी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार निवासी गीता देवी ने जमीन के लेन-देन को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने धनगांवा निवासी चन्दर शर्मा उर्फ रामचन्द्र दास से जमीन खरीदने के लिए रुपये दिए थे। जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने पर रुपये वापस मांगने गईं तो उनके साथ मारपीट की गई और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया। मामले में पलासी थाना कांड संख्या 430/26 दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।