दिलीप बिश्वास पलासी अररिया,थाना पुलिस व बीएओ पलासी ने गुप्त सूचना के आधार पर पलासी मदनपुर मार्ग पर पेट्रोलपंप के समीप एक तीन पहिया जुगाड़ गाड़ी से कालाबाजारी की नीयत से ले जा रहे 90 बैग यूरिया खाद जब्त किया है । इस मामले में जुगाड़ गाड़ी के चालक मोकिम आलम साकिन चकन्द्रा वार्ड नंबर 05 कोचाधामन को गिरफ्तार किया गया है । इस बाबत बीएओ अनुराग विश्वास के लिखित आवेदन पर एक व्यक्ति के खिलाफ पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया हैं। दर्ज प्राथमिकी में सूचक बने बीएओ अनुराग विश्वास ने बताया कि 17 अक्टूबर को सुबह उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक तीन पहिया जुगाड़ गाड़ी में उर्बक से लदा वाहन पलासी बाजार के मुख्य सड़क से होते हुए मदनपुर की ओर जा रही है। इस के बाद इस कि सूचना पलासी थाना को दी गई । सूचना मिलते ही पलासी थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पलासी मदनपुर मार्ग पर अवस्थित पेट्रोलपंप के पास जुगाड़ गाड़ी को रोक कर इसकी जांच की गई। जुगाड़ गाड़ी में 65 बैग यूरिया मैट्रिक्स कंपनी लोड नंबर 26 तथा इफको कंपनी का 25 बैग यूरिया लोड नंबर 35 निर्मित लदा है । जुगाड़ गाड़ी में लदा खाद की ड्राइवर से कागजात की मांग की गई। ड्राइवर द्वारा वैद्य कागजात नही देने व संतोषजनक उत्तर नही दिया। इस के बाद खाद को जब्त कर थाना लाया गया। तथा चालक को भी गिरफ्तार किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बीएओ के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।