विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा और सुविधा के लिए पूर्णिया सिटी-कस्बा मार्ग स्थित जबलपुर में एकदिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने फीता काटकर किया। संगठन द्वारा आयोजित यह सेवा शिविर इस वर्ष अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा एवं सुविधा के उद्देश्य से पूर्णिया सिटी-कस्बा मार्ग स्थित जबलपुर, इंडियन पेट्रोल पंप से पहले एकदिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। संगठन के अनुसार, यह सेवा शिविर लगातार पांचवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। 
शिविर का उद्घाटन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने फीता काटकर किया। इसके बाद विधायक नितेश सिंह, कटिहार के पूर्व सांसद सह कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, भाजपा कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह शिविर संरक्षक आशीष गोस्वामी, सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक एवं डॉ. अनिल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधायक नितेश सिंह तथा कटिहार के पूर्व सांसद सह कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधि और अतिथि उपस्थित रहे।
शिविर में भाजपा कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्णिया सदर डीएसपी अभिनव पाराशर, डॉ. ए.के. गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत झा एवं भाजपा बिहार प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिविर संरक्षक आशीष गोस्वामी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को भगवा अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट किया।
सेवा शिविर में मनिहारी से पवित्र गंगाजल लेकर अररिया जिले के मदनपुर बाबा मंडेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के लिए विभिन्न निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिविर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सहायता के लिए सेवा कार्य संभाला।
कांवड़ियों की चिकित्सा सुविधा के लिए दो अस्पतालों की टीमें भी शिविर में मौजूद रहीं। एसएन मेमोरियल हॉस्पिटल, लाइन बाजार की टीम और एसबी ऑर्थो केयर की टीम ने श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, पूर्णिया जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, अररिया जिला अध्यक्ष पवन राज, राजेश सिंह, महेंद्र दास, राजकुमार, छोटू, महिला मोर्चा से शर्मिला ठाकुर एवं संगीता ठाकुर, नगर अध्यक्ष बेबी देवी, जिला मंत्री प्रिया कुमारी और नगर उपाध्यक्ष प्रतिमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिविर संरक्षक आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन पिछले कई वर्षों से कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक और सेवा कार्यों में सभी के सहयोग से संगठन को निरंतर मजबूती मिलती है।