दिलीप बिश्वास अररिया सेविका प्रोन्नति के माध्यम से महिला पर्यवेक्षिका के नियोजन को लेकर को जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला पर्यवेक्षिका के नियोजन हेतु तैयार मेधा सूची एवं प्राप्त आपत्तियों के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्धारित अवधि के दौरान कुल 16 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। प्राप्त सभी आपत्तियों का विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप निराकरण किया गया है।
आपत्तियों के निराकरण के बाद तैयार मेधा सूची पर जिला पदाधिकारी सह-अध्यक्ष एवं चयन समिति के सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई। इसके उपरांत मेधा सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चयन प्रक्रिया से संबंधित अंतिम परिणाम का प्रकाशन अविलंब सुनिश्चित किया जाए, ताकि महिला पर्यवेक्षिका के नियोजन की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में आगे बढ़ाया जा सके। बैठक में चयन समिति के संबंधित सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।