दिलीप बिश्वास पलासी अररिया पलासी प्रखंड क्षेत्र के बलुआ कालियागंज से दो दर्जन से अधिक युवाओं की टोली धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ डाक बम यात्रा पर रवाना हुए ।युवाओं ने मनिहारी से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा सुंदरनाथ धाम के लिए अपनी यात्रा शुरू की है। डाक बम यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गंगाजल लेकर श्रद्धालु लगातार दौड़ते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
बताया गया कि डाक बम यात्रा के तहत श्रद्धालुओं को मनिहारी से बाबा सुंदरनाथ धाम तक करीब 150 किलोमीटर की दूरी दौड़कर तय करनी है। यात्रा में शामिल युवाओं का लक्ष्य निर्धारित समय के भीतर सुंदरनाथ धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करना है। लंबी दूरी और कठिन यात्रा के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ युवा पूरे जोश एवं भक्ति भाव से आगे बढ़ रहे हैं।