दिलीप बिश्वास पलासी (अररिया)। पलासी प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े 7 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 4 मामलों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को अगली सुनवाई के लिए सुरक्षित रखा गया।
सीओ अंशु कुमार सिंह और थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि जनता दरबार में दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर विवादों के समाधान का प्रयास किया।
इस दौरान अंचल बड़ा बाबू शमशाद आलम, मुशर्रफ हुसैन, सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।