आरा। भगवान महावीर मार्ग (शिवगंज) स्थित भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में इनर व्हील इंटरनेशनल विमेंस क्लब, आरा (भोजपुर) के सौजन्य से भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर जी में पौधारोपण किया गया। पौधा में क्रोटन, जूही,बेला, गुलदाउदी, मंदांगिनी, गुलाहजारा अन्य शो प्लांट का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विमेंस क्लब की अध्यक्ष रितु सिन्हा ने बताया कि पर्यावरण को संतुलित, हरियाली बनाए रखने तथा सेवाभाव के उद्देश्य से जैन जल मंदिर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जल मंदिर संयोजक निलेश कुमार जैन, संयोजिका नेहा जैन, अभिना जैन, पूजा जैन, वीरा जैन, सृष्टि जैन, आध्यात्म जैन, विमेंस क्लब की सचिव निवेदिता सिंह, ई.एसओ रेखा जैन (वार्ड पार्षद), सदस्य शाइस्ता मुशर्रफ, मंदिर स्टाफ चंदन, मंदिर माली जोगिंदर उपस्थित रहे।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट