समस्तीपुर। जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत दाहु चौक आरडी कांप्लेक्स स्थित राष्ट्रीय शिक्षा रत्न-गोल्ड मेडल से सम्मानित सह सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त विद्यालय सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल +2 में पौधारोपण कर मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न-पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सह निदेशक विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हमें बापू के और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी के सच्चे विचार और सरल जीवन से सीख लेने और उनके बताए जा पथ पर चलने की आवश्कता है, जो हमारा कर्तव्य है। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य उज्वल कुमार गौतम, उप प्राचार्य श्याम नंदन झा व ऋषि कुमार, वरीय शिक्षक अमर नाथ झा, विनोद झा, अनिल श्रीवास्तव, संजीत ठाकुर, रामाधार शर्मा सहित सभी शिक्षक व विद्यालय कर्मी मौजूद रहे।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट