समस्तीपुर। जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल एक पंचायत में सभी 11 वार्डों में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों के बीच पंचायत के मुखिया चंद्रमणि सिंह,कार्यपालक सहायक नवीन कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अविनाश कुमार, स्वच्छताग्रही विपुल कुमार सिंह के द्वारा विभाग से प्राप्त विशेष सुरक्षा किट का वितरण किया गया। सुरक्षा किट वितरण के दौरान पंचायत के मुखिया चंद्रमणि सिंह ने बतलाया कि सुरक्षा के साथ स्वच्छता हेतु विशेष किट का वितरण पंचायत के सभी 11 वार्डों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों के हाथों की गई है, इसका मकसद स्वच्छता कर्मियों की विशेष सुरक्षा सर्वप्रथम जरूरी है, जिनके कंधों पर पुरे पंचायत की स्वच्छता का भार है उन्हें सबसे पहले सुरक्षा प्रदान की जाए। कचरे के उठाव के दौरान इनमें होने वाले गंभीर बीमारियों से बचाव हेतु मास्क, फुल बॉडी सुरक्षा ड्रेस, जूता, हेलमेट, सुरक्षा ग्लव्स, कचरा उठाव हेतु बेलचा, साथ ही एक सिटी दिया गया है, जो इन्हें सुरक्षा प्रदान करेगा। साथ ही इनके मन से कचरा उठाव के दौरान असुरक्षा के भाव को समाप्त करेगा। सुरक्षा किट वितरण दौरान पंचायत के मुखिया चंद्रमणि सिंह, कार्यपालक सहायक नवीन कुमार, पंचायत सचिव राजकुमार यादव, स्वच्छता पर्यवेक्षक अविनाश कुमार, स्वच्छताग्रही विपुल कुमार सिंह, पंचायत विकास मित्र श्रवण कुमार व बैजनाथ सिंह मौजूद रहे।