दिलीप बिश्वास पलासी / अररिया:- पलासी थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे सात वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों में पेचेली कोल टोला निवासी मोहम्मद आलम, हड़वा गांव के मोहम्मद सहबुद एवं मोहम्मद आलम, पलासी के मोहम्मद तबरेज आलम, आबिद और गालिब, तथा कुम्हिया गांव के मो. सज्जाद शामिल हैं।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी वारंटियों की गिरफ्तारी न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।