बिथान के छात्र-छात्रा दोनों ने किया कमाल,राघव और स्तुति बने प्रखंड के टॉपर

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने दी बधाई

समस्तीपुर। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में बिथान प्रखंड के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खासकर पीएसपी हाई स्कूल बिथान के छात्र राघव कुमार और एसएस हाई स्कूल सखवा की छात्रा स्तुति कुमारी ने अपने शानदार अंकों से सबका ध्यान आकर्षित किया है।विकास कुमार एवं रानी कुमारी के पुत्र राघव कुमार ने 474 अंक प्राप्त कर प्रखंड के मेधावी छात्रों में प्रमुख स्थान हासिल किया है। वहीं शिक्षक रुदल यादव की पुत्री स्तुति कुमारी ने 470 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दोनों छात्र- छात्रों की सफलता से उनके विद्यालयों में खुशी का माहौल है।अन्य सफल छात्रों में पीएसपी हाई स्कूल बिथान की छात्रा सुदीश कुमार यादव की पुत्री रुपम कुमारी ने 453 अंक, गोपाल प्रसाद यादव के पुत्र शिवम कुमार ने 449 अंक, सतीश यादव के पुत्र सौरभ कुमार ने 441 अंक तथा प्रवीण सिंह के पुत्र रुपेश कुमार ने 440 अंक प्राप्त किये। वहीं कटौसी निवासी हितेश कुमार की पुत्री सुधा कुमारी ने 432 अंक, अजय कुमार यादव के पुत्र विजय कुमार ने 418 अंक प्राप्त कर सराहनीय सफलता हासिल की। छात्रों की इस सफलता पर हसनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व बिथान प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख विभा देवी,बिथान के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार झा,प्रधानाध्यापक मदन कुमार, शिक्षक रंजीत कुमार रमन, गुनानंद प्रसाद, शिक्षक रवि शंकर प्रसाद,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जय कुमार मुखिया, समाजसेवी अर्जुन प्रसाद यादव, सुरेंद्र गुप्ता,शिक्षक बालविजय कुमार,पंचायत समिति सदस्य शिवकुमार,राहुल कुमार,जिला पार्षद रंजीत कुमार,संजय गुप्ता,सत्यनारायण ब्रह्मचारी, अरविंद महतो सहित कई गणमान्यजन लोगों ने बधाई दी।

संजय कुमार सिंह रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *