शिक्षा को लेकर गांव-गांव में चलाया गया जागरूकता अभियान।
छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।अरविन्द कुमार की रिपोर्ट शेखपुरा।
शेखपुरा जिले में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न गांवों में एक कदम शिक्षा की ओर अभियान के तहत जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से समाज के बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के संस्थापक धर्मराज कुमार ने बताया कि धारी समाज के कई बच्चे अभी भी शिक्षा से दूर हैं। ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने और बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में समाज के कई छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर विभिन्न नौकरियां हासिल की हैं। इससे समाज के अन्य बच्चों और युवाओं में भी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने कहा कि समाज के बीच शिक्षा को लेकर अभी और अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है, ताकि हर बच्चा शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बना सके।
इसी उद्देश्य से मुरारपुर, आंबेडकर नगर सहित जिले के अन्य गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों एवं ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने का संदेश दिया गया।
अभियान में धर्मराज कुमार, मनोज राम, इन्द्रदेव कुमार, रवि कुमार, राजनीति कुमार, देव कुमार, बलराम कुमार, सन्नी कुमार, बिपिन कुमार, गणेश कुमार, बटोरन राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बाइट: धर्मराज कुमार