विभूतिपुर/समस्तीपुर। प्रखंड अन्तर्गत रोसड़ा-दलसिंहसराय मुख्य पथ के दाहु चौक आरडी कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त सह राष्ट्रीय शिक्षा रत्न-गोल्ड मेडल से सम्मानित विद्यालय सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल +2 में कक्षा प्री-नर्सरी से लेकर 09 वीं तक के बच्चों के वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है।
वहीं 30 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रबंधक सह निदेशक विजय कुमार चौधरी ने दिया। आगे श्री चौधरी ने कहा कि बच्चों के नए सत्र का नामांकन भी नि:शुल्क शुरू है।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट
