समस्तीपुर। जन सुराज के युवा नेता श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के थाना जामों क्षेत्र के ग्राम बंधवा मजरे रेसी में जातंकवादी द्वारा जानवर चराने गए दलित युवक चन्द्रशेखर सरोज से बेवजह गला दबाकर बेरहमी से मारपीट करने और उसी रात पीड़ित परिवार के घर में आग लगाने,जिससे पीड़ित का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।
पीड़ित परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना अत्यंत पीड़ादायक और दण्डनीय है। उन्होंने बताया जातंकवादी के हौसले इतने बुलंद थे कि नशे की हालत में आए दिन जान से मारने की धमकी देता था। जन सुराज नेता श्याम सुंदर पासवान ने बताया उत्तर प्रदेश की यह घटना केवल एक परिवार पर हमला नहीं,बल्कि बिहार में भी आए दिन समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ तत्काल सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए एवं एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करें और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा आगजनी से हुए नुकसान का पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट