पूर्व प्रमुख विभा देवी ने भाईचारा के साथ रामनवमी, दशहरा मनाने की किया अपील

हसनपुर/समस्तीपुर। विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह बिथान प्रखण्ड के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख विभा देवी ने क्षेत्र वासियों को रामनवमी दशहरा की असीम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक देशवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। उन्होंने कहा मेरी कामना है कि भगवान श्रीराम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर समाज के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो। उन्होंने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र वासियों से आपसी भाईचारा के साथ रामनवमी,दशहरा मनाने की अपील किया है।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *