सिंघिया/समस्तीपुर। प्रखंड में बीते शुक्रवार की देर शाम आए आंधी-बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बेमौसम बारिश में मक्का,गेहूँ व अन्य रबी फसलों की काफी नुकसान हुआ है।
सोमवार को किसानों की परेशानी को देखते हुए उप प्रमुख रिंकू सिंह ने बीडीओ व बीएओ को आवेदन देकर किसानों को मुआवजे देने की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से पदाधिकारियों को किसानों की दयनीय स्थिति की ओर आकर्षित करते हुए अविलंब मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने फसलों के व्यापक क्षति को देखते हुए कृषि विभाग की ओर से दी जानेवाली कृषि इनपुट देने की मांग की है। उप प्रमुख रिंकू सिंह ने बताया कि सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के लोगों की आय का मुख्य आधार खेती है। लेकिन किसानों के महंगे निवेश व कड़ी मेहनत के बाद हो रहे तैयार फसलों को इस कदर कुदरत के कहर ने सबकुछ बर्बाद कर दिया है।जिससे किसान हतोत्साहित हैं।उन्होंने सरकार से शीघ्र ही किसानों मुआवजा देने की मांग की है। वहीं इधर बीडीओ विवेक रंजन ने आवेदन की पुष्टि करते हुए बताया कि कृषि विभाग की ओर से फसल क्षति आकलन किया जा रही है। यह रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
