समस्तीपुर में 24 घंटे का विशेष वैदिक अनुष्ठान शुरू

समस्तीपुर।
समस्तीपुर में अखण्ड भारत वैदिक पत्रकार महासंघ, नई दिल्ली न्यास के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन पत्रिका के प्रधान संपादक गोपाल पोद्दार “पत्रकार” द्वारा एक 24 घंटे का विशेष वैदिक अनुष्ठान शुरू किया गया है। यह अनुष्ठान संगठन के प्रधान कार्यालय के समीप स्थित शिवालय मंदिर में शनिवार 7 मार्च 2026 को सुबह 8:45 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ।

बताया गया कि यह विशेष धार्मिक अनुष्ठान देश, समाज और परिवार के कल्याण की कामना को लेकर आयोजित किया गया है। इस दौरान गोपाल पोद्दार मंदिर परिसर में ही रहकर लगातार पूजा-पाठ, जप और आराधना कर रहे हैं। अनुष्ठान की अवधि के दौरान उन्होंने अन्न ग्रहण नहीं करने का संकल्प लिया है और पूरी अवधि में मंदिर में ही रहकर पूजा करने का निर्णय किया है।

गोपाल पोद्दार “पत्रकार” ने बताया कि यह अनुष्ठान सम्पूर्ण भारत वर्ष और परिवार के सदस्यों के संकटों से मुक्ति तथा सभी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना के साथ किया जा रहा है। उनका कहना है कि वर्तमान समय में समाज और परिवार कई प्रकार की चुनौतियों से गुजर रहा है, ऐसे में आध्यात्मिक साधना और वैदिक अनुष्ठान के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा और शांति की कामना की जा रही है।

अनुष्ठान के दौरान वे लगातार जप-तप और पूजा-अर्चना में लीन रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी इच्छा जताई है कि पूरे 24 घंटे जागरण कर ईश्वर की आराधना करेंगे। इसके लिए मंदिर परिसर में विशेष पूजा व्यवस्था की गई है, जहां दिन-रात पूजा जारी रहेगी।

धार्मिक परंपरा के अनुसार यह अनुष्ठान 7 मार्च 2026 को सुबह 8:45 बजे प्रारंभ हुआ, जो अगले दिन 8 मार्च 2026 को सुबह 8:51 बजे पूर्ण होगा। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही भी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक और वैदिक अनुष्ठान समाज में आस्था और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। वहीं आयोजकों का मानना है कि इस अनुष्ठान से शांति, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव की कामना पूरी होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *