दिलीप बिश्वास पलासी, अररिया,अंचल कार्यालय बूथ संख्या 55 में कोशी स्नातक एमएलसी चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। मिली जानकारी अनुसार कुल 473 मतदाताओं में से 282 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 473 मतदाताओं में 397 पुरुष मतदाता तथा 76 महिला मतदाता शामिल हैं। कुल 282 पोल हुए मतों में 250 पुरुष मतदाता एवं 32 महिला मतदाता शामिल हैं। अंचल अधिकारी अंशु कुमार सिंह ने बताया कि पलासी में 59.49 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केंद्र पर वरीय उपसमाहर्ता अभिजीत कुमार, सीओ अंशु कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।