दिलीप बिश्वास पलासी (अररिया)। पलासी थाना क्षेत्र के कनखुदिया गांव में दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कनखुदिया वार्ड संख्या 04 निवासी रूपेश कुमार ठाकुर ने पलासी थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज आवेदन के अनुसार, बीते 9 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल दरवाजे के बैठक के पास खड़ी की थी। अगले दिन सुबह उठने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने आशंका जताई है कि अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।
चोरी हुई मोटरसाइकिल पल्सर 125 सीसी बताई गई है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR38AD 4196 है। पीड़ित के आवेदन पर पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।