आज दिनांक 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में हर्षोल्लास के साथशिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्र के साथ-साथ अररिया जिला के आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार एवं विद्वान प्राचार्य के कर कमल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के पूर्व प्रचार्य डॉ.डी.के.साहू इस विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ.बी.एन.झा, राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षाविद सुवेंदु मुखर्जी,नगर परिषद उपाध्यक्ष गौतम साह सेवानिवृत शिक्षक इन्दू झा आदि उपस्थित थे।उपस्थित अतिथिगण को शॉल,बुके एवं ट्राली बैग व स्वामी विवेकानंद के किताब देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुति कर उपस्थित बुद्धिजनों को मंत्र मुक्त कर दिया।आरक्षी अधीक्षक ने अपने उद्बोबोधन में कहा – बच्चों में इस प्रकार की गतिविधि उनके उज्जवल भविष्य की ओर संकेत करता है।इस अवसर पर मंचस्थ सभी शिक्षक गण ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर किए गए कार्यों को दर्शाते हुए एक शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षक वह है जो बच्चों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक श्री दीपक लेपच्चा के द्वारा किया गया।विद्यालय के निदेशक डॉक्टर संजय प्रधान ने कहा कि शिक्षक वह दीपक है जो अज्ञानता को हर कर सही राह दिखाते हैं और जीवन को सफल बनाते हैं।शिक्षक एवं शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षकों को उन्होंने धन्यवाद एवं सुभेच्छा दिया। सभी शिक्षक, प्राचार्य एवं शिक्षिकाओं को सम्मान हेतु ट्राली बैग एवं मिठाई गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।