– तय समय सीमा में पूरा करने को लेकर बीडीओ ने संभाली कमान
सम्पूर्ण भारत
भरगामा :अररिया।
पंचायत परिसीमन का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में शुक्रवार को अवकाश के दिन भी प्रखंड कार्यालय में सभी संबंधित कर्मियों को बुलाकर परिसीमन से जुड़े कार्य कराए गए।
बीडीओ केशव कुमार राय की निगरानी में कर्मियों ने पंचायतों की चौहद्दी, वार्डों एवं परिसीमन से संबंधित आवश्यक अभिलेखों को तैयार करने और अद्यतन करने का कार्य किया। बीडीओ ने कर्मियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों का निष्पादन तेजी और पूरी सावधानी के साथ करें, ताकि परिसीमन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
अवकाश के बावजूद कर्मियों के कार्य में जुटे रहने से स्पष्ट है कि प्रशासन परिसीमन कार्य को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई के मूड में नहीं है। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों से कहा कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, इसके लिए अभिलेखों एवं पंचायतों की सीमाओं की जांच-पड़ताल भी सावधानीपूर्वक की जाए।
बताया गया कि परिसीमन से जुड़े कार्यों को तय समय पर पूरा कराने के लिए प्रखंड स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। बीडीओ स्वयं कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।