सहरसा (बिहार)
सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार रथ को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
*एंकर :-* सहरसा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर विद्युत विभाग की ओर से प्रचार-प्रसार अभियान शुरू किया गया। डीएम कार्यालय परिसर में सहरसा डीएम दीपेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के गांव-गांव और विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देगा। इस दौरान लोगों को योजना के तहत मिलने वाले लाभ, घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने तथा आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जाएगा। विद्युत विभाग का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाकर उन्हें सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714