अररिया: भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार ठाकुर ने अररिया विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर और पटेगना मंडल क्षेत्रों का दौरा कर प्रबुद्ध लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल, जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा एवं सुशासन से जुड़े कार्यों की जानकारी साझा की गई। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से अररिया विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार ठाकुर ने मदनपुर और पटेगना मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध जनों से मुलाकात की।
मदनपुर में स्वर्गीय शिवसुंदर भारती के आवास और सरनपुर पंचायत स्थित पैक्स चेयरमैन जीवछ मंडल के आवास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में लागू की गई योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान अनिल कुमार ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से संचालित गरीब कल्याण योजनाओं, सेवा कार्यों और सुशासन से जुड़े प्रयासों की जानकारी उपस्थित लोगों के बीच रखी। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
दौरे के क्रम में खमगड़ा स्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण झा के आवास पर पहुंचकर वृक्षारोपण किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को लेकर लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की रही भागीदारी
कार्यक्रम में भाजपा अररिया जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जलालगढ़ के पूर्व प्रमुख सदानंद झा, अररिया विधानसभा संयोजक विकास भगत, मंडल महामंत्री सुशील यादव, पैक्स चेयरमैन जीवछ मंडल, सरपंच श्यामदेव मंडल, शंभू सिंह, पप्पू मिश्रा, छोटू मंडल, सोनू, पूर्व मुखिया विनोद पासवान, अमित मंडल सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर अपने विचार रखे। कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए जनसहयोग जारी रखने की बात कही।