एशियाई निशानेबाजी में प्राची गायकवाड़ का स्वर्णिम निशाना

  • नई दिल्ली में आयोजित एशियाई राइफल-पिस्टल निशानेबाजी में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, प्राची गायकवाड़ ने स्वर्ण जीतकर देश का मान बढ़ाया।

नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित एशियाई राइफल और पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 50 मीटर राइफल थ्री-पोजिशन जूनियर वर्ग में प्राची गायकवाड़ ने टोमिरिस अमानोवा को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं सीनियर वर्ग में आकृति दहिया ने रजत पदक और अंजुम मौदगिल ने कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली भरी। प्रतियोगिता की पदक तालिका में भारत 39 स्वर्ण, 15 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान मिली है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *