समर्पण दिवस पर दीनदयाल उपाध्याय को नमन, भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम

अररिया: जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्पण दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की, जबकि जिला प्रभारी विजय कुमार चौधरी (खोखा बाबू) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि…

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि महान विचारक, संगठनकर्ता और राष्ट्रवादी चिंतक थे। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद के सिद्धांत ने भारतीय राजनीति को नई वैचारिक दिशा प्रदान की। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने की अवधारणा को सशक्त रूप से सामने रखा, जिसे अंत्योदय के नाम से जाना जाता है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में उनके विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। संगठन की मजबूती, राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक सेवा कार्य पहुँचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, उमेश मेहता, जिला महामंत्री आकाश राज, जिला मंत्री कनकलता झा, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चाँदनी सिंह, अररिया विधानसभा प्रभारी रजत सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अश्विनी वर्मा, सुजीत कुमार, विक्की विशाल, मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार, मनोज विश्वास, सह कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने, संगठन को सशक्त बनाने और समाज सेवा के कार्यों को गति देने का सामूहिक संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *