अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अररिया में पति ने किया कुदाली से वार कर पत्नी की हत्या

अररिया। एक ओर पूरा देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात कर रहा था, वहीं दूसरी ओर अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां डुमरिया गांव में एक पति ने कथित तौर पर कुदाली से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।अमृता देवी (22 वर्ष) का शव

मृतका की पहचान अमृता देवी (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बबलू राम की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि अमृता देवी की शादी वर्ष 2021 में पलासी पंचायत के शेख टोला डुमरिया, वार्ड संख्या-15 निवासी बबलू राम (पिता – बिनोद राम) से हुई थी।

परिजनों के अनुसार, शनिवार को घर में मनिहारा (सौंदर्य प्रसाधन) सामान की खरीद को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने कुदाली से हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि कुदाली की नोक लगने से अमृता देवी की मौके पर ही मौत हो गई

घटना की सूचना मिलते ही नरपतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नरपतगंज थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद के बाद हुई हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे

वहीं अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि नरपतगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया से पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला दिवस के दिन हुई इस हत्या ने समाज को झकझोर कर रख दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *