बिहार बोर्ड परीक्षा: अररिया में जाम से परीक्षार्थी परेशान

अररिया :

बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा हो गई है। इसी क्रम में अररिया के चांदनी चौक स्थित उच्च विद्यालय में दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित हो रही है। परीक्षा केंद्र पर छात्रों की एंट्री दोपहर 1 बजे से निर्धारित है।

लेकिन ठीक परीक्षा से पहले चांदनी चौक पर वाहनों की लंबी कतार और जाम लग गया है। दोपहर 12:30 बजे तक स्थिति यह रही कि परीक्षा केंद्र की ओर जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अभिभावक और परीक्षार्थी समय पर पहुंचने की चिंता में परेशान दिखे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि परीक्षा के दिनों में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि छात्रों को किसी तरह की असुविधा न हो।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *