-
बिहार विधानसभा में शिक्षा पर लंबी बहस के दौरान फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने सरकारी विद्यालयों के समायोजन और प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि को लेकर चिंता जताई।
अररिया/पटना। बिहार विधानसभा में शिक्षा व्यवस्था को लेकर चली बहस के दौरान फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने सरकारी नव सृजित विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में समाहित किए जाने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों को अतिरिक्त दूरी व संसाधनों की समस्या झेलनी पड़ रही है।
विधायक ने साथ ही प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस पर भी चिंता जताते हुए सरकार से नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की। उनका कहना था कि अनियंत्रित फीस वृद्धि से गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से गरीब छात्रों के हित में प्रभावी कदम उठाने की अपील की।