ढाई साल की मासूम पर हैवानियत, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म।

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई साल की एक मासूम बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक 30 वर्षीय युवक उसे तौलिए से ढककर अगवा कर पास की एक बाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना की भनक लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों को जब बच्ची नहीं दिखी तो खोजबीन शुरू की गई। कुछ देर बाद बच्ची पास की बाड़ी में खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के निजी अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि फिलहाल बच्ची को होश आ गया है, लेकिन चिकित्सकीय निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

मामले की जानकारी मिलते ही सहरसा साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई। एसपी के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की गई। प्रथम दृष्टया इसे दुष्कर्म का मामला मानते हुए एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा दोषी को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

इस जघन्य वारदात ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित न्याय और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *